परमार को तो पार बिठा दिया देखना किसी को राज्यसभा भेज दे

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन में उस समय ठहाके लगे जब कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू डेंटल डाक्टरों के रिक्त पदों को लेकर सवाल पूछ रहे थे। सवाल कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया था क्योंकि वह सवाल के साथ ही लंबी जानकारी दे रहे थे।

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा- माननीय सदस्य आप सवाल पूछें, जवाब न दें। इस पर सत्तासीन कुछ सदस्य बीच में कहने लगे तो इस पर सुक्खू ने मंत्रियों की ओर देखते हुए तपाक से कहा कि आप बीच में न बोले- परमार जी को तो अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठा दिया है ऐसा न हो कि आप में से किसी को राज्यसभा भेज दें। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अनुसंधान के लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करेंः राज्यपाल

Wed Mar 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, पालमपुरराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कृषि विश्वविद्यालय की गतिविधियों का विस्तार और अनुसंधान के लाभ को किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। यह बात राज्यपाल ने आज यहां चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने […]

You May Like