file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में किये करोड़ों के उद्घाटन एवं शिलान्यास

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

घणासीधार-खदराला सड़क, पंचायत भवन और जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

एप्पल न्यूज, शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने 9 करोड़ 50 लाख की लागत से स्तरोन्नत हुई घणासीधार-खदराला सड़क का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में 15 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन एवं 5 लाख रुपये से नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया।

साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास भी किया। 

टिक्कर सब डिवीजन में 18 करोड़ के विकासात्मक कार्य प्रगति पर

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस समय पूरे टिक्कर सब डिवीजन में 18 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने घणासीधार-खदराला सड़क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सड़क 1952 में बनाई गई थी और 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी यहाँ पर यात्रा की थी।

तिब्बत के साथ सीमा लगने के कारण इस सड़क का अपना एक सामरिक महत्व भी है और साथ ही कोटखाई नावर के अतिरिक्त रोहडू और रामपुर की जनता भी इस सड़क से लाभान्वित होगी।

इसके अतिरिक्त, पिछले 18 महीनों के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में 93 सड़कें पास हो चुकी है और इस वर्ष के अंत तक संभवतः इनकी संख्या 100 हो जायेगी। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र को डिनोटिफाई कर दिया गया था,  जिससे कि इस महत्वपूर्ण कार्य को पिछली सरकार में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इसे दोबारा नोटिफाई किया और शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ी के लिए भूमि दान करने वाले स्थानीय निवासी नरेश संगरेल का हार्दिक धन्यवाद किया और उन्हें इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद गंभीर विपरीत वित्तीय परिस्थिति के बावजूद कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश भर में हर दिशा में अभूतपूर्व विकास किया है। 

शिक्षा विभाग की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सीधी भर्ती और अन्य माध्यमों के द्वारा हज़ारों की संख्या में शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है, जिससे प्रदेश के छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आये। 

रोहित ठाकुर ने बताया की जुब्बल नावर कोटखाई एक सेब बाहुल्य क्षेत्र है और सेब की बागवानी प्रदेश की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण भाग है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सेब उद्योग के भविष्य के दृष्टिगत यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

साथ ही मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत बागवानो की 153 करोड़ रुपए की देनदारियों को भी एकमुश्त अदा किया है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते है। 

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि बदलते समय के साथ यह आवश्यक है कि हम बाकी दुनिया के साथ आगे बढ़े। लेकिन यह भी आवश्यक है कि हम अपनी संस्कृति और संस्कार से भी जुड़े रहे। क्यूंकि हमारी संस्कृति दुनिया की सर्वाधिक सुन्दर संस्कृति है और हमें अपनी पहचान बनाए रखनी है।

इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ी की छात्राओं ने मनमोहन नाटी की प्रस्तुति भी दी। शिक्षा मंत्री ने बच्चियों के प्रदर्शन से प्रसन्न होकर 20000 रुपये देने की घोषणा भी की। 

यह भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई के कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य लायक राम औस्टा, गुमान सिंह चौहान अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता, स्थानीय पंचायत के प्रधान ललित संगरेल, उप प्रधान किशन सपटा, नायब तहसीलदार टिक्कर इंदिरा वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने शिमला में "अनाथ बच्चों" के साथ मनाई "दिवाली", आतिशबाजी चलाई

Wed Oct 30 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के टूटीकंडी बाल आश्रम और मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में बच्चों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ लक्ष्मी पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को […]

You May Like

Breaking News