सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

KK पंत बने हिमाचल के नए मुख्य सचिव, अतिरिक्त कार्यभार सौम्पा, अधिसूचना जारी

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए Kamlesh Kumar Pant को मुख्य सचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।

कार्मिक विभाग द्वारा 1 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, पंत वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), वित्त आयुक्त (राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।


सरकार के आदेश के मुताबिक वह जनहित में तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है। अधिसूचना कार्मिक विभाग की सचिव एम. सुधा देवी द्वारा जारी की गई है।
इस फैसले के बाद कमलेश कुमार पंत राज्य प्रशासन के सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक मुख्य सचिव के अतिरिक्त कार्यभार का भी निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति,

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 6 जून तक बारिश-बर्फबारी के आसार, 10 जिलों में येलो अलर्ट

Mon Jun 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 6 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई […]

You May Like

Breaking News