IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिमला के उपनगर संजौली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर जाकर माथा टेका।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि ने भगवान राम को लेकर जो महाकाव्य तैयार किया उसकी तुलना किसी अन्य ग्रंथ से नहीं की जा सकती है। वाल्मीकि समाज के ऋषि थे, जिनका पूरा विश्व चरणवंदन करता है।

उन्होंने कहा कि वे किसी एक समाज से संबंध नहीं रखते थे, बल्कि पूरे विश्व के थे। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक है और समाज में समरसता के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर, उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।

कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

वन्यजीव सप्ताह - राज्यपाल ने गोद लिया "जुजुराणा" बोले- वन्य जीवों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

Mon Oct 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि वन संपदा और वन्य जीवों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है और इस दिशा में हर व्यक्ति को अपना योगदान देने की आवश्यकता है। राज्यपाल ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा आयोजित […]

You May Like

Breaking News