PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान के तहत DDU शिमला में BJP अध्यक्ष सुरेश व भारद्वाज ने बांटे फल व कंबल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।इसी चरण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और और महिला मोर्चा ने शिमला के डीडीयू अस्पताल में मरीजों को फल और कंबल वितरित किए और मरीजों का हालचाल भी जाना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई है। एक ओर पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाना रहा, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 21 दिवसीय “सेवा और समर्पण” अभियान भी शुरू किया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर इस दुनिया मे कोई काम नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की बात की है।
वंही शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी इस मौके पर मरीजों को फल व कंबल वितरित किये और कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा है और जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपना जन्मदिन मनाने से भी मना कर दिया था और लोगों से भी जरूरत मंदो की सेवा का आह्वान किया है।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने भी मरीजों को फल व कंबल वितरित किये।

Share from A4appleNews:

Next Post

उपप्रधान परिषद विकासखंड टूटू का गठन, बलदेव राज अध्यक्ष व महामंत्री चुने गए देवेंद्र

Sat Sep 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला उपप्रधान परिषद विकासखंड टूटू (हीरा नगर) का गठन कार्यकारी अध्यक्ष पूर्ण चंद वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। शनिवार को आयोजित इस बैठक में उप प्रधान परिषद का गठन किया गया। जिसमें बलदेव राज ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और देवेंद्र शर्मा को महामंत्री चुना गया। बैठक […]

You May Like

Breaking News