प्राकृतिक आपदाओं से देवभूमि की रक्षा के लिए भाजपा ने शिमला मे किया सामूहिक महारुद्र हवन व प्रार्थना, भाजपा हर संकट में जनता के साथ खड़ी- डॉ. सिकंदर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला शिमला द्वारा विश्व शांति एवं देवभूमि हिमाचल की रक्षा के उद्देश्य से राधा कृष्ण मंदिर, गंज बाजार, शिमला में आयोजित महारुद्र हवन एवं सहभोज कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। विशेषकर मंडी, कुल्लू-मनाली, चंबा सहित अनेक क्षेत्रों में आई आपदाओं ने जनजीवन को गहरा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि महारुद्र हवन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश और पूरे देश को ऐसी विनाशकारी आपदाओं से सुरक्षित रखें तथा सभी नागरिकों पर अपनी कृपा बनाए रखें।


उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आपदा से जूझ रहा था, तब भारतीय जनता पार्टी का संगठन बिना किसी भेदभाव के प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा को अपना धर्म मानते हुए दिन-रात लोगों की सहायता की, जबकि प्रदेश सरकार की भूमिका कई स्थानों पर अपेक्षित स्तर की नहीं रही।
डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चार लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सांसद लगातार संसद में प्रदेश के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि प्रदेश सरकार अपने वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का सही प्रबंधन नहीं कर पा रही है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र पर नहीं थोपी जा सकती।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल विकास से अधिक घोटालों के लिए चर्चा में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग हर विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं और सरकारी कार्यों से जुड़े मामलों ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे अनेक मामलों का सच जनता के सामने आएगा और भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी और भ्रष्ट नीतियों के विरुद्ध संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में कश्मीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, बलविंद्र सिंह, भाग सिंह, पूनम नेगी, हिमांशी, मीनाक्षी, संजय सूद, कर्ण नंदा, संजीव देशटा, गौरव शर्मा, कमल सूद, संगीता सूद, मनोज ग्रोवर, ललित, संजीव पिंकू, तरुण राणा सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौरी टोपी आभूषण सेब व मंडी की सेपु बड़ी सहित हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, CM ने दी बधाई

Thu Jul 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और कृषि महत्व वाले आठ पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) पंजीकरण मिल गया है। इन उत्पादों में स्पीति का सी-बकथॉर्न (छरमा), सलूणी सफेद मक्का, चंबा मेटल आर्ट, सिरमौरी लोइया, किन्नौरी टोपी, मंडी की सेपूबड़ी, किन्नौरी सेब और किन्नौरी आभूषण शामिल […]

You May Like

Breaking News