सैंज -लुहरी सड़क पर पुलिस की दबिश, कुमारसैन निवासी की कार से 5 किलो पोस्त बरामद, आरोपी तस्कर गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कुमारसैन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 57/2026 दिनांक 30 जुलाई 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम सैंज तथा सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम (42 वर्ष) पुत्र रती राम, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद पोस्त कहां से लाई गई थी तथा इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू के मनालसू नाले में गिरी जिमनी गाड़ी, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Sat Aug 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, मनाली कुल्लू कुल्लू जिले के मनाली में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक जिमनी (Jimny) गाड़ी अनियंत्रित होकर मनालसू नाले में जा गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना […]

You May Like

Breaking News