सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ठियोग में पहाड़ी से पत्थर-मलबा गिरने से ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग शिमला
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्रेमघाट बाईपास सड़क मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (HP23D-7742) इसकी चपेट में आ गई।
हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।


घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 13 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

Mon Aug 3 , 2026
एप्पल न्यूज़,रामपुर बुशहर, बाल विकास परियोजना रामपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय, रामपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने बताया […]

You May Like

Breaking News