उपचुनाव के नतीजों से भाजपा के पतन की शुरुआत, जनता ने अहंकार का दिया जवाब: कुलदीप सिंह राठौर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बिहार और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि इन परिणामों ने भाजपा के पतन की शुरुआत का संकेत दिया है। उनका दावा है कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के अहंकार का जवाब दिया है।
शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राठौर ने कहा कि बिहार, मध्य प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पार्टी को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिहार की बांकीपुर सीट, जिसे लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां भी मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में मतदान कर स्पष्ट संदेश दिया है।


राठौर ने कहा कि मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत इस बात का संकेत है कि जनता अब भाजपा के वादों और दावों से संतुष्ट नहीं है। उनके अनुसार देश का राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और इसका असर आने वाले चुनावों में भी देखने को मिलेगा।
नीट परीक्षा विवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं की बात सुनने के बजाय केंद्र सरकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि “हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते” जैसी बातें करने वाली सरकार को अंततः जनआक्रोश के आगे झुकना पड़ा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि कोई भी सरकार युवाओं के भविष्य और जनता की उम्मीदों के खिलाफ काम करेगी तो मतदाता चुनाव में उसे जवाब देना जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा को देशभर में और भी राजनीतिक झटकों का सामना करना पड़ेगा।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News