29 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित गांवों को LADA फंड व रोजगार न मिलने पर राजस्व मंत्री ने जताई नाराजगी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

कंपनी को तुरंत LADA फंड जारी करने, प्रभावित लोगों को रोजगार देने और टनल रिसाव की समस्या दूर करने के निर्देश

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला में गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रामपुर उपमंडल के सुरू गांव में संचालित 29 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनी की ओर से अब तक लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (LADA) फंड जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
मंत्री ने कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए LADA फंड का प्रावधान किया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा अभी तक फंड जारी नहीं किया जाना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। इससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को LADA फंड तत्काल जारी करने के निर्देश दिए।


जगत सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना के समझौते के अनुसार प्रभावित गांव के 15 लोगों को रोजगार दिया जाना था, लेकिन करीब आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिला। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कंपनी को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परियोजना की टनल में हो रहे रिसाव का मुद्दा भी उठाया। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति काफी पहले अपनी रिपोर्ट दे चुकी है, बावजूद इसके रिसाव की रोकथाम के लिए अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में कुतड़ू-सुरू सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मंत्री ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कंपनी को सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।
बैठक में उपमंडल अधिकारी रामपुर हर्ष अमरिन्द्र सिंह, जिला वन अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह, तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर नगर परिषद के पिछले 5 वर्षों के कार्यों की होगी समीक्षा, अनियमितता मिली तो होगी जांच : करण शर्मा

Sun Aug 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर नगर परिषद में पहली बार भाजपा की सत्ता बनने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने परिषद के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की व्यापक समीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। समीक्षा के तहत नगर परिषद के आय-व्यय, विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया, विभिन्न मदों […]

You May Like

Breaking News