पूर्व सीएम जयराम के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, संयम रखने की दी सलाह

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और उन्हें संयम रखने की नसीहत दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी उन्हें सत्ता से बाहर हुए कुछ ही समय हुआ है ऐसे में उन्हें संयम रखना चाहिए। जहां उन्होंने सीखने को लेकर टिप्पणी की है तो मैं सीखने वाला व्यक्ति हूं और जयराम ठाकुर के पास भी लोक निर्माण विभाग था उन्होंने कैसा चलाया वह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन जरूरत पड़ी तो वे उनसे भी सीखने जाएंगे।

वीओ: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि काफी कम उम्र में उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जिम्मेवारी दी है। वह किन्नौर, मंडी, लाहौल स्पिति गए हुए थे तो वहां पर जो लोगों ने सड़कों को लेकर स्थिति उनके समक्ष रही वहीं उन्होंने मीडिया के समक्ष रखी है और इसे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को व्यक्तिगत रूप से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने वाले हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि सभी वर्गों के लिए अच्छा बजट लेकर आएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

फसल विविधीकरण को दिया जाएगा बढ़ावा: चंद्र कुमार

Mon Jan 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दूरदर्शिता व नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिगत विभाग द्वारा क्लस्टर सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। […]

You May Like

Breaking News