सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने PM मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर- सुधीर शर्मा

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

भाजपा नेता एवं धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रदेश एवं स्थानीय नेतृत्व को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि अब तक घोषित 17 सीटों में से भाजपा 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जो जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।

यह जीत केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक जीत मिली है। धर्मशाला की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और पारदर्शी शासन के साथ खड़ी है।

सुधीर शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी तथा धर्मशाला के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में सरकारी नौकरी में नियुक्ति से पहले "डोप टेस्ट" होगा अनिवार्य -सुक्खू

Sun May 31 , 2026
सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लंबित भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित […]

You May Like

Breaking News