रामपुर में मंदिर से लेकर कॉलेज तक आधा दर्जन से ज्यादा चोरी का आरोपी सौरव लुधियाना से गिरफ्तार


एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर से नकदी चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस थाना सिटी रामपुर में अभियोग संख्या 81/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार ये वही शख्स है जिसने कई मंदिरों, दुकानों, कॉलेज व अन्य स्थानों पर चोरी की थी. अब पूरा खुलासा पूछताछ ke बाद ही होगा.


पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्ति ने नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान सौरव पुत्र दीप बहादुर, निवासी कुल्लू, उम्र 21 वर्ष के रूप में की। आरोपी वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास जारी रखे। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की लुधियाना में मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त 2026 को लुधियाना से आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में चोरी की नकदी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आगामी जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

21 अगस्त से एक सप्ताह तक बंद रहेगा रामपुर काॅलेज मैदान, "हाइड्रोसीडिंग घास" से बदलेगी मैदान की सूरत

Thu Aug 20 , 2026
बदल रही पाटबंगला खेल मैदान की सूरत, वन विभाग ने की सहयोग की अपील एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर वन विभाग हिमाचल प्रदेश की वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के आयोजन से पहले पाटबंगला स्थित पीजी कॉलेज रामपुर खेल मैदान की सूरत संवारने का काम तेजी से चल रहा है। 11 […]

You May Like

Breaking News