सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल पुलिस विभाग में 5 HPS अधिकारियों के तबादले, एक का आदेश रद्द

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 27 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में पांच एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले/समायोजन के आदेश जारी किए हैं। वहीं एक अधिकारी के पूर्व तबादले का आदेश रद्द किया गया है।
प्रमुख तबादले:
शिव राम चौधरी, HPPS (2008) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), कुल्लू नियुक्त।
योगेश रोल्टा, HPPS (2010) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरमौर से कमांडेंट, होम गार्ड्स, सोलन नियुक्त।
मनोज कुमार-II, HPPS (2014) — एसडीपीओ कांगड़ा से उप पुलिस अधीक्षक, द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह (कांगड़ा) नियुक्त।


रोहित मृगपुरी, HPPS (2017) — डीएसपी, द्वितीय आईआरबी सकोह से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), कुल्लू नियुक्त।
क्षमा दत्त, HPPS (2021) — एसडीपीओ मनाली से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), किन्नौर जिला एवं स्पीति नियुक्त।
निशा कुमारी, HPPS (2023) के डीएसपी (लीव रिजर्व), धर्मशाला से डीएसपी (मुख्यालय), किन्नौर जिला एवं स्पीति किए गए तबादले का आदेश रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा बिन्नी मिन्हास, HPPS (2019), डीएसपी पुलिस मुख्यालय शिमला को डीएसपी, माननीय उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा शिमला के अतिरिक्त कार्यभार के साथ एसडीआरएफ सेंटर पलकवाह (हरोली), जिला ऊना के डीएसपी पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सभी आदेश तत्काल प्रभाव से जनहित में लागू किए गए हैं। अधिसूचना पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, आईएएस के हस्ताक्षर हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करना  दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा सरकार बनते ही इसकी जांच करेगी- जयराम ठाकुर

Fri Aug 28 , 2026
शिमला में विधानसभा के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, इस समय तो सारा ध्यान चिट्टे के खात्मे के लिए लगाना चाहिए न कि लॉटरी जैसे सिस्टम को लाने के लिए* एप्पल न्यूज़, शिमला वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की आय बढ़ाने के नाम पर लॉटरी बहाल करना […]

You May Like

Breaking News