राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अटल टनल का दौरा, दौरे को लेकर ADC ने की तैयारियों की समीक्षा

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल टनल रोहतांग दौरे को लेकर शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की।
बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा डीजीआरई मनाली, सीमा सड़क संगठन और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। एडीएम ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., एसडीएम मनाली गुंजित सिंह चीमा, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर में श्रम कल्याण योजनाओं से 6 वर्षों में 841 लाभार्थियों को मिला 2.15 करोड़ से अधिक का लाभ

Sat Sep 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर श्रम कल्याण कार्यालय जोन रामपुर बुशहर द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2026-27 तक कुल 841 लाभार्थियों को […]

You May Like

Breaking News