file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल से इंदु गोस्वामी राज्यसभा के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित, 9वीं महिला सांसद बनी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में राज्यसभा की खाली हुई एकमात्र सीट के लिए इन्दु गोस्वामी को निर्वाचन प्रमाणपत्र मिल गया है। विधानसभा में विधानसभा सचिव ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। कांगड़ा से अब विप्लव ठाकुर की जगह इन्दु गोस्वामी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन्दु गोस्वामी प्रदेश की  ऐसी महिला बन गई है जो हिमाचल से 9वीं बार राज्यसभा पहुंची है। उनके निर्वाचन प्रमाणपत्र के समय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार समेत मंत्री व नेता मौजूद रहे। इन्दु गोस्वामी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वह प्रदेश व अलाकमान का धन्यवाद करती है। वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। संसद में वह हिमाचल की आवाज़ उठाते हुए विकास की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा की कारोना के चलते फ़िलहाल अपने गृह क्षेत्र में जश्न भी टाल दिया है। कारोना को लेकर उनकी संपन्न लोगों से अपील है कि वह ग़रीब लोगों की मदद करें व मास्क के साथ सेनेटाइजर दें। वह स्वयं भी लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बांटने के साथ जागरूक करेंगी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इन्दु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए बधाई। इन्दु गोस्वामी का अनुभव राज्यसभा में भी काम आएगा और प्रदेश के साथ मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोना को लेकर विशेष हिदायतें बरती जा रही है। हिमाचल में आने वाली सभी गाड़ियों व बसों को अब सीमाओं में ही सेनेटाइज किया जाएगा।

जानिए इंदु गोस्वामी के बारे में….
इन्दु गोस्वामी का जन्म 12 अप्रैल 1967 को बैजनाथ में हुआ। बैजनाथ में ही प्रारंभिक शिक्षा व  कॉलेज की पढ़ाई की। 1988 में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। उसके बाद उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया पार्टी में पूर्णकालिक के रूप में कार्य किया 1998 में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो इन्दु को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष  बनाया गया। जब दूसरी बार 2007 प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें वूमेन सोशल जस्टिस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया इन्दु गोस्वामी ने 2017 में पालमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई। उसके बाद पार्टी में नाराज़गी के चलते उन्होंने जुलाई 2019 में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद से भी इस्तीफ़ा दिया। अब इन्दु गोस्वामी राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

परिवहन मंत्री के सभी बसों को सैनिटाईज कर रवाना करने के निर्देश, आटो व टैक्सी चालकों को भी दिए जायेंगे मास्क

Fri Mar 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू , परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुल्लू तथा मनाली बस अड्डों को नित्य प्रति सैनिटाईज किया जा रहा है। यहां से जाने वाली सभी बसों को सैनिटाईज करके ही रवाना किया जा रहा […]

You May Like

Breaking News