file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

उद्योगपति अपने श्रमिकों की भी चिंता करें, कोई भोजन के अभाव में भूखा ना सोये- बिन्दल

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विधायक नाहन एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कफर्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था के लिए समाज के प्रमुख लोगों को आगे आने का आहवान किया है। डा. बिन्दल ने उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वे अपने उद्योगों के श्रमिकों के खान-पान, स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। उन्होंने आग्रह किया कि कफर्यू और लॉकडाउन में राशन और अन्य जरूरी सामान को निशुल्क प्राप्त करने के लिए केवल वे लोग आगे आएं जो पूर्णतः निर्धन और अभावग्रस्त हैं।  

\"\"


डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में नाहन भाजपा मंडल द्वारा अभावग्रस्त जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए दानदाताओं और जरूरतमंद लोगों की सूचियां बनाने का कार्य पूर्ण कर राशन पहुंचाना आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया है कि केवल वे लोग ही निशुल्क राशन प्राप्त करने के लिए केवल गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति ही आगे आएं।
डा. राजीव बिन्दल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाआम और त्रिलोकपुर क्षेत्र का जिला प्रशासन, उद्योग विभाग, पुलिस अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दौरा किया और लोकडाउन और कफर्यू के मददेनजर स्थिति की समीक्षा की।
  उन्होंने कहा कि यद्यपि जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश भर में राशन, दूध, सब्जियां, फल, दवाइयां, घरेलु गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित बना रही है, किन्तु संगठन स्तर पर भी हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जा सके।
डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश स्तर पर लगभग 25 हजार दानदाताओं की सूचियां पहुुच चुकी हैं जो एक-एक किट दान मे देंगे। 1 किट में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो चीनी व 1 किलो नमक होगा। यह किट हमारे कार्यकर्त केवल उन्हीं को देंगे जिन्हें वे जरूरतमंद समझते हुए सूची बद्ध करेगें।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मानीनय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आहवान पर भाजपा का कार्यकर्ता संकट के समय समाज के साथ खडा हो गया है। आज सांय 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के 17 जिलाध्यक्षांे, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री व संसदीय प्रभारियो से वीडियो कोनफरेन्स से वार्ता करके हिमाचल के कार्यो की समीक्षा लेंगे व आगामी निर्देश जारी करेंगे।
डा. बिन्दल ने कहा-‘‘हमारा देश वर्तमान में विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। किन्तु हम सौभाग्यशाली हैं देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी और प्रदेश का नेतृत्व श्री जयराम ठाकुर के हाथों में है। हमें हर सूरत में धैर्य धारण करते हुए कोरोना जैसी महामारी का सामना करना है। हम सब मिलजुलकर समाज का सहयोग करें तो हम इस लड़ाई को जरूर जीत पाएंगे…!’’

Share from A4appleNews:

Next Post

CM हिमाचल का आग्रह- जो जहाँ है वहीं रहे, जिसने सीमा पार की क्वारन्टिन केन्द्रों में रखे जाएं

Sun Mar 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के भीतर और अन्य राज्यों में फंसे हिमाचलवासियों से आग्रह किया है कि वे जहां हैं, वहीं बने रहें, क्योंकि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत अन्तरराज्यीय और राज्य के अन्दर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News