सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- हिमाचल में एक और तबलीगी जमात का कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 28

6

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मे एक और मामला कोरोना पॉजिटिव आया है। ये भी तबलीगी जमात के सम्पर्क का ही मामला है। इसे मिलाकर अब कुल संख्या 28 हो गई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 21 हो गई है।

जानकारी के अनुसार IGmc में ये मामला सामने आया है जो सिरमौर का बताया जा रहा है। दिन में 2 रिपोर्ट प3एंडिंग थी जिसमें एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। ये भी तब्लीगी जमात का ही बताया जा रहा है।

\"\"

अब तक के सभी कुल 21 पोजोतिव मामलों में सभी तब्लीगी जमात के ही हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के दृष्टिगत 4855 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 2387 व्यक्तियों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 128 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 127 सैंपल नेगिटिव पाए गए तथा 1 पोजिटिव आया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए अभी तक 662 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 610 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगटिव पाई गई है तथा 28 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है, जिसमें से दो व्यक्तियों को नेगेटिव पाये जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार व्यक्ति प्रदेश से बाहर उपचाराधीन है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 21 व्यक्ति प्रदेश के अस्पतालों में उपचाराधीन है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने लिया हिमाचल में कानून व्यवस्था का जायजा, 448 लोगों के विरूद्ध 522 मामले दर्ज

Thu Apr 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन शिमला में पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी के साथ प्रदेश में कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लाॅकडाउन और कफ्र्यू को लागू करने के प्रबन्धन की समीक्षा बैठक की।राज्यपाल ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों और राज्य में आए तबलीगी जमात के […]

You May Like

Breaking News