सांसद रामस्वरूप शर्मा पर हो FIR दर्ज, रामपुर बुशहर युवा कांग्रेस ने पुलिस को दी शिकायत

6
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच जब किसी को कहीं जाने की अनुमती नहीं थी ऐसे में मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के मंडी पहुचने पर युवा कांग्रेस रामपुर बुशहर ने कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि सांसद नियमों की अवहेलना कर यहां आए क्योंकि आम और खास कोरोना जैसी महामारी में सभी पर एक जैसे नियम कानून लागू होते हैं।

युवा कांग्रेस ने इस मामले में सांसद रामस्वरूप शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएचओ रामपुर बुशहर को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, डीजीपी ने इस मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सांसद वैध दस्तावेजों के आधार पर मंडी पहुंचे हैं और खुद को कवारन्टीन कर रखा है।

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल से कांग्रेस की मांग, हिमाचल से बाहर फंसे लोगों को वापिस लाये सरकार, 3 महीने का बिजली पानी बिल भी हो माफ

Sun Apr 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाकांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपने सुझाव दिये। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इन […]

You May Like

Breaking News