राज्यपाल से कांग्रेस की मांग, हिमाचल से बाहर फंसे लोगों को वापिस लाये सरकार, 3 महीने का बिजली पानी बिल भी हो माफ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपने सुझाव दिये।

\"\"

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इन सुझावों को प्रदेश सरकार को भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहें। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इन सुझावों को सरकार के ध्यान में लायेंगे।
राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों से अनुरोध किया कि वे लाॅकडाउन में 20 अप्रैल से दी जाने वाली रियायतों को देखते हुए लोगों को सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए तथा सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने में सहयोग दें तथा लोगों को सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज न तो इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के पास स्वास्थ्य मंत्री है और न ही खाद्य आपूर्ति मंत्री है जिनकी आज 24 घण्टे आवश्यकता ये। उन्होंने मांग की प्रदेश से बाहर फँसे हिमाचलियों को एक निर्धारित प्रोटोकोल के तहत हिमाचल लाया जाना चाहिए। जब दूसरे प्रदेशों की सरकारें बाहर फसें अपने लोगों को ले जा सकती है तो हिमाचल में भी ऐसा किया जाना चाहिए।
अग्निहोत्री ने कहा कि कीसानों की फसल सरकार ख़रीदे, उद्योग धन्धे चरणबद्ध तरीक़े से शुरू हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा की आज हर व्यक्ति को भोजन उपलब्ध होना चाहिए। और बिजली – पानी -फ़ोन के बिल तीन माह के लिए माफ़ किए जाने चाहिए।
इसके अतिरिक्त कोरोना टेस्ट को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार को अपना राजधर्म निभाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में हर्षवर्धन चैहान, कर्नल धनी राम शांडिल, विनय कुमार, नंद लाल, मोहन लाल ब्राकटा और विक्रमादित्य सिंह शामिल थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

Sun Apr 19 , 2020

You May Like

Breaking News