सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

धर्मशाला विधानसभा में खालिस्तानी झण्डा लगाने वाला एक आरोपी पंजाब से गिरफ्तार- मुख्यमंत्री

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रातः पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह पुत्र राजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झण्डा और भित्ति चित्रण के आरोपों को स्वीकार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला के सक्षम न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल का जश्न हिमाचल में करवाओ, जय राम ठाकुर ने PM से किया आग्रह, दिल्ली पहुंच कर दिया निमंत्रण

Wed May 11 , 2022
एप्पल न्यूज, दिल्ली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस […]

You May Like

Breaking News