file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुखविंदर सुक्खू ने जाखू मंदिर में नवाया शीश, परिवार सहित की हनुमान जी की पूजा अर्चना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी की मुलाकात।

उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और सुपुत्रियां भी उनके साथ थीं।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह व पूरे परिवार के खिलाफ उदयपुर कोर्ट से "गैर जमानती वारंट" जारी, पत्नी सुदर्शना ने लगाया "डोमेस्टिक वायलेंस" का आरोप

Wed Dec 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, उदयपुर/शिमला हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के मामले में उदयपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। सभी आरोपितों को 14 दिसम्बर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य […]

You May Like

Breaking News