IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ऊना हरोली में जमीनी विवाद के चलते पिता-पुत्र की “गोली” मार कर “हत्या”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ऊना

ऊना जिला के हरोली उपमंडल की भड़सली पंचायत में आज जमीनी विवाद के चलते पिता और पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई ।

मृतकों की पहचान, 51 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार और 26 वर्षीय रवींद्र कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार, दीपक कुमार, जो इसी गांव के नंबरदार भी हैं, ने दिन के समय, बीच सड़क पर बंदूक से पिता और पुत्र को गोलियाँ मार दीं, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया ।

घायलों को स्थानीय लोगों ने ऊना जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मौके पर जाकर साक्षयों को सुरक्षित किया और उन्हें एकत्रित करने के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है । 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान

Tue Dec 24 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में नववर्ष के उत्सव और पर्यटकों के भारी तादाद में आगमन के दृष्टिगत सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 23 दिसम्बर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय […]

You May Like

Breaking News