IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला एयरपोर्ट के समीप 8 करोड़ से बनेंगे 3 बांध, चमकेगा कृषि व पर्यटन कारोबार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ठीक नीचे 3 विशाल बांध निर्मित किये जायेंगे। जल्द ही यहां जल क्रीड़ाओं के साथ मछली पालन और लहलहाते खेतों में भरपूर सब्जी और अन्य फसलों से सराबोर क्षेत्र को खुशहाल होता देखेंगे। यह सब संभव होगा जल शक्ति विभाग द्वारा 8 करोड़ की लागत से तैयार किये जाने वाले 3 बांधों से। ये तीनों बांध धमून पंचायत के  खायरी गांव के नीचे कुणी खड्ड पर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक डैम में करोड़ो लीटर पानी एकत्र होगा जिससे आस पास की दो पंचायतों धमून और चनोग के 10 गांव की हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचाई योग्य बन जाएगी। सब्जियों के लिए उपयुक्त इस भूमि पर सिंचाई की व्यवस्था होने से किसान बाग़ बाग़ हो जाएंगे। 
शिमला एयरपोर्ट जुब्बड़हट्टी के साथ लगते खायरी गांव के समीप खड्ड पर बांध बनाए जा रहा है। जिससे दो पंचायत के 10 गांव को सिंचाई सुविधा मिलेगी।  खायरी, पटीना, खलग, शड़याना, बशोग, झाकड़ी जैसे कई गांव इससे लाभान्वित होंगे। वहीं धमून पंचायत के अन्य गांव भवाणा, शिल्ली, क़लीमू व अन्य छोटे गांव के लिए बांध निर्मित होने के बाद नई योजनाओं से पानी लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। 


धमून पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर ने बताया कितीन बांध के निर्माण के लिए 31 मार्च 2019 को नाबार्ड द्वारा पैसा स्वीकृत किया गया था, इसके लिए जल शक्ति विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही अब परियोजना का कार्य शुरू होगा। जबकि एक बार पहले किन्ही तकनीकी खामियों के चलते टेंडर प्रक्रिया रद्द हुई थी। 


पर्यटन दृष्टि से होगा विकास…बांध बनने से यहां जल क्रीड़ाएं, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां शुरू होगी। जिससे न केवल पर्यटन क्षेत्र के तौर क्षेत्र की पहचान बनेगी बल्कि लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। शिमला से महज़ 20 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट के समीप बनने वाले ये बांध स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी लुभाएंगे। शिमला के समीप कोई भी वाटर पार्क अभी तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ये स्थान बच्चों व बड़ो के लिए पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी उभर सकता है। जिससे यहां सैंकड़ो लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। जिनमें जल क्रीड़ाएं, ढाबे, गाइड, टैक्सी चालक सहित अन्य रोजगार उपलब्ध हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की गतिविधियां होने से पंचायत को भी टैक्स के रूप में अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होने का साधन मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण दिवस पर निरमंड क्षेत्र में किया पौधरोपण

Sat Jun 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, मदन सांवरिया, निरमंड विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाऐं और अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने का संकल्प लें। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू विकास खंड निरमंड के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी मदन सांवरिया ने वृक्षारोण कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News