file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री रवी शंकर प्रसाद शिमला में और स्मृति ईरानी कांगड़ा में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि राष्ट्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूर्ण हो चुका है इस कार्यकाल में बहुत ऐतिहासिक फैसले भी लिए गए हैं जैसे देश से 370 धारा एवं सेक्शन 35a का हटाना, तीन तलाक बिल का पारित होना और राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होना ।

\"\"


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर पूरे देश भर में पार्टी एक विशेष अभियान शुरू कर चुकी है जिसके अंतर्गत भाजपा जनता से संवाद करेगी इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी चारों संसदीय क्षेत्रों में चार बड़ी वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक वर्चुअल रैली में 50,000 लोगों को जोड़ा जाएगा जिसकी की रूपरेखा भाजपा हिमाचल प्रदेश ने तय कर ली है।
उन्होंने बताया की पहली वर्चुअल रैली हिमाचल प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र की 10 जून 2020 को होने जा रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में रहने वाले हैं।

दूसरी वर्चुअल रैली कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की 15 जून को तय हो चुकी है इस रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य वक्ता के रूप में रहेगी।

इसी प्रकार मंडी संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली 20 जून और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली 25 जून को तय की गई है।
इसी विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की वर्चुअल रैलियों का आयोजन करने जा रही है जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1000 लोग इन रैलियों के माध्यम से जोड़ा जाएगा ।
उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता से संवाद करने जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

एक्टिव से ज्यादा हुए स्वस्थ, कोरोना के रिकॉर्ड 29 संक्रमित हुए स्वस्थ, रविवार को 11 नए मामले आए

Sun Jun 7 , 2020
एप्पल न्यूज शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना की जंग में मिलती कामयाबी के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच रविवार को रिकॉर्ड 29 कोरोना संक्रमित लोग उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर रवाना हुए। वहीं 11 नए पॉजिटिव मामले भी आये। विभागीय आंकड़ों के […]

You May Like

Breaking News