उतराला- होली सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए विक्रमादित्य सिंह से मिला दल, जालसू जोत तक बनाएं सड़क

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के पूर्व एवं राज्य मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस त्रिलोक सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल उतराला – होली सड़क के शीघ्र आति शीघ्र निर्माण के लिए लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मिला।

प्रतिनिधिमण्डल ने लोक निर्माण मन्त्री को अवगत करवाया कि प्रथम चरण में उतराला से फैंचा पानी तक 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है और फैंचा नाला से परेई तक पांच किलोमीटर की डी पी आर बनकर तैयार हो चुकी है।

अतः पांच किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु गलोवल टेंडर किया जाए ताकि सड़क निर्माण शीघ्र अतिशीघ्र हो।

प्रतिनिधिमण्डल नें मंत्री से आग्रह किया कि टनल की बजाय सड़क ही बनाई जाए क्योंकि यदि टनल बनती है तो जालसू जोत जो कि पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही रमणीक और महत्वपूर्ण स्थल है वंचित रह जाएगा।
मंन्त्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि बह निकट भविष्य में बैजनाथ का दौरा रखेंगे और आमजनमानस से व अधिकारियों से चर्चा करेंगे कि टनल बेहतर विकल्प है या सड़क मार्ग।

उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि सारा मामला उनके ध्यान में है बह इस कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।
प्रतिनिधिमण्डल मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ के पूर्व महासचिव मोहिन्दर डोहरी, एस टी सैल के पूर्व अध्यक्ष मिलाप शर्मा, आदिवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पृथी करोटी, भरमौर क्षेत्र से सम्बन्धित हि प्र विश्व विद्यालय शिमला गद्दी छात्र कल्याण एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व एन एस यू आई हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास, हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय पंगवाल छात्र कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष डैनी पंगवाल, हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय गद्दी छात्र कल्याण एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व यू आई टी प्रभारी नीरज शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार, चित्रकार व शोधछात्र दिनेश अत्रि तथा बैजनाथ क्षेत्र के पवन कपूर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर TCP का दायरा 3047 हैक्टेयर करने का प्रस्ताव, शिंगला, दरशाई, कलना, दत्त नगर, कुमसू, भद्राश व निरथ भी होंगे शामिल

Wed May 14 , 2025
एप्पल न्यूज़, रामपुर सर्किट हाउस रामपुर में अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग एवं विधायक रामपुर नन्द लाल की अध्यक्षता में रामपुर योजना क्षेत्र की पुनः सीमाओं को निर्धारित करने के लिए दरशाई, कलना, दत्त नगर, कुमशू ,भद्राश व निरथ पंचायत के जनप्रतिनिधों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में […]

You May Like