श्री दुर्गा माता मन्दिर न्यास, हाटकोटी ने कोविड फंड में दिए 25 लाख, जुब्बल कोटखाई से दिए कुल 12.86 लाख

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 37,85,951 रुपये के चैक में भेंट किए।

\"\"


इस फंड में श्री दुर्गा माता मन्दिर न्यास, हाटकोटी ने 25 लाख रुपये, पिकअप यूनियन कुड्डू एवं प्रकाश चन्द एण्ड बद्रर्ज ने दो-दो लाख रुपये, युवा मोर्चा कोटखाई ने 1.64 लाख रुपये, लक्ष्मी को-आपॅरेटिव सोसायटी धरौंक ने 1.50 लाख रुपये, मन्दिर समिति झड़ग ने एक लाख रुपये, डाॅ. ओम प्रकाश शर्मा ने 50 हजार, सिकन्दर ने 39,100 रुपये, इन्द्र धान्टा ने 31,000 रुपये, सुरेन्द्र शर्मा ने 30,000 रुपये, अशोक जस्टा ने 25,800 रुपये, कृष्ण पनैइक ने 25,500 रुपये तथा पंकज ठाकुर ने 21,000 रुपये का अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिक्षा मंत्री ने संजौली में कोरोना वाॅरियर्स को किए फेस शिल्ड व एक हजार लोगों को वितरित किया राशन

Thu Apr 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को संजौली शिमला में कोरोना वाॅरियर्स को पुलिस क्लब एवं नशा निवारण समिति ढली द्वारा निर्मित किए गए फेस शिल्ड वितरित किए। उन्होंने बताया कि संकट के इस काल में विभिन्न क्षेत्रों के तहत लोगों द्वारा अपना महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News