सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- मण्डी में पंडोह के पास HRTC बस पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत 20 घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

मण्डी जिला में पंडोह के पास HRTC बस पहाड़ी से जा टकराई जिससे बस चालक की मौत गई जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस मनाली से शिमला की ओर जा रही थी। बस पण्डोह के समीप डयोड में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया। इस हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे की सूचना मिली ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में घायलों को तुरन्त उपचार के लिए ले जाया गया। हादसा किस कारण हुआ इसकी सूचना जुटाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा 9 से तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर, शिमला में होगा रोड शो और जनसभा

Mon Apr 4 , 2022
नड्डा अर्की के एक बूथ की लेंगे बैठक एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा जिला शिमला, महासू और सोलन की जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, 2017 के प्रत्याशित, चेयरमैन और वाइस चेयर बैठक की अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन […]

You May Like

Breaking News