CM ने कुल्लू दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ के शिविर में की पूजा-अर्चना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देर सायं कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य पर विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों-निगमों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

उन्होंने ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में जाकर पूजा-अर्चना की और कुल्लू के पारंपरिक सामूहिक लोकनृत्य ‘लालड़ी’ में भी भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल और सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एग्रो इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

Tue Oct 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं लाल चन्द प्रार्थी कला केन्द्र कुल्लू में अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध लोक गायक इन्द्र जीत ने अपनी मधुर आवाज से लाल चन्द प्रार्थी कला केन्द्र में दर्शकों का मनोरंजन किया।  मुख्यमंत्री ने गत पांच […]

You May Like