file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सराहन में ITBP की 19 वीं बटालियन के जवानों ने किया पौधरोपण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मोहन मेहता सराहन बुशहर

सराहन में आईटीबीपी की 19 वीं बटालियन के जवानों ने पौधरोपण किया। गृह मंत्री के केंद्रीय सुरक्षा व बलों और आसाम राइफल को वर्ष 2020 में दस हजार लंबी आयु के वृक्ष लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 

\"\"

रविवार को गृह मंत्री ने वृक्षरोपण किया गया और  उसी कड़ी में सभी बटालियनों में भी एक एक हजार वृक्ष लगाए गए। 19 वीं बटालियन सराहन में भी कमान्डेंट अभय चंद के आदेशा अनुसार जवानों ने भी एक हजार पौधे लगाए। सराहन में बटालियन के आसपास और अग्रिम चौकियों मोरंग, कोटा, चारंग, ठंगी, नेसंग और ऋषि डोगरी में जवानों ने देवदार, चीड़ और पपुलर के एक हजार पौधे रोपे। 

19 वीं बटालियन कर कमान्डेंट अभय चंद ने जवानों को हमारे जीवन में वृक्षो के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा इस वर्ष उन की बटालियन में अलग अलग जगह पर अलग अलग किस्म के लंबी उम्र वाले पौधों का वृक्षारोपण  किया जाएगा।

इस अभियान में डिप्टी कमान्डेंट रजनीश शर्मा, निरीक्षक ओम प्रकाश, सुनील कुमार, उप निरीक्षक मंजुला शर्मा, गोविंद सिंह, विश्राम सिंह, कामिनी रानी, अश्वनी, वेद प्रकाश, सुरेंद्र, राम प्रसाद, काकू, रविन्द्र, जितेंद्र, राकेश, रामकुमार, सुन्दर, सुन्दर और राम प्रताप सहित कई जवानों और अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

होलीलॉज में सजा राजा वीरभद्र सिंह का सियासी दरबार, दिखा ताकत के बीच भरमौरी का प्यार

Sun Jul 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सियासी खिचड़ी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉली लॉज में पक्की।जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए। हालांकि कुछ दिन पहले कौल सिंह ठाकुर के घर भी एक लंच डिप्लोमेसी हुई थी जिसमें 7 नेताओं ने भाग लिया था और कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News