बिलासपुर में निजी बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपी बसों की चाबियां

9
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

बिलासपुर में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अपनी गाड़ियों की चाबियां प्रशासन के माध्यम से सरकार को सौंपी और जमकर नारेबाजी भी की।

\"\"

जिला बिलासपुर में बस ऑपरेटर्स का कहना है सरकारी आदेशों के मुताबिक कि 60 परसेंट सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निजी बस ऑपरेटर अपनी बसे नहीं चला सकते ।

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों की तरह निजी चालक और परिचालकों ओर उनके स्टाफ की भी इंश्योरेंस करवाएं उन्होंने कहा कि साथ में बसों की इंश्योरेंस जो समाप्त हो चुकी हैं उसे भी आगे बढाया जाए।

क्योंकि कोविड-19 के चलते 4 महीनों से बस ऑपरेटर बिल्कुल खाली बैठे हैं ओर उनके पास पासिंग तथा इंश्योरेंस के पैसे देने के लिए भी पैसे नही है उन्होंने

सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके बैंक की किस्तें इंश्योरेंस और अन्य सुविधाएं उन्हें प्रदान की जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई से बंद रहेंगे मेडिकल काॅलेज

Tue Jul 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत राज्य कार्यकारी समिति ने कोविड-19 के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के 2 जुलाई, 2020 के आदेशों में आंशिक संशोधन किए हैं। इसके मुताबिक, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अब मेडिकल काॅलेज 15 जुलाई, 2020 से बंद रहेंगे। इसी प्रकार, […]

You May Like