file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि” की 2238 महिलाओं को 1.71 करोड़ की सम्मान राशि की जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, कुल्लू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के देहूरी में बंजार विकास खण्ड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि अप्रैल 2025 से जून 2025 तक (तीन महीने) 4500 रूपये प्रति लाभार्थी की दर से बचत खातों में 1 करोड़ 71 हजार की राशि हस्तांतरित कर इस योजना का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 रूपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सम्पदा के लाभों से वंचित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाएं को भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लाने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें भी 1500 रूपये प्रति माह प्रदान किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस योजना के अन्तर्गत लाभ पाने की पात्र होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा नेता पूछते रहते हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये कब मिलेंगे।

मैं कहना चाहता हूं कि हमने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक धन को लूटने से बचाया है। इसी बचत से हम चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पहले चरण में 2,238 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है और आने वाले दिनों में सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत टैªक सूट के लिए बंजार विकास खंड के 37 लाभार्थियों को 5 लाख 87 हजार रूपये वितरित किए।

उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव आ सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में आपदा के दौरान "इंट्रा सर्कल रोमिंग", मैनुअल सैटिंग से उपलब्ध किसी भी नेटवर्क से कर सकेंगे "कॉल"

Thu May 29 , 2025
आपदा के दौरान टेलीकॉम नेटवर्क में व्यवधान की स्थिति में इंट्रा सर्कल रोमिंग  का करें प्रयोग एप्पल न्यूज, शिमला आपदाओं से जान-माल की भारी क्षति हो सकती है। किसी आपदा के बाद, दूरसंचार  सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता की आवश्यकता होती है और बचाव, राहत और पुनर्वास उपायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  अपर महानिदेशक […]

You May Like

Breaking News