IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कृषि बिल के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बोले-अम्बानी-अडानी चला रहे देश की सियासत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश मे हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पास हुए तीनों बिलों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। अब तीनों कृषि बिल कानून बन गये हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब केंद्र सरकार कभी भी अधिसूचना जारी कर सकती है।

\"\"

कृषि बिलों का विरोध देश के कई हिस्सों में हो रहा है। शिमला में भी कांग्रेस ने आज इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से राजभवन तक रैली निकाली और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि इस बिल के खिलाफ किसान पूरे देश मे सड़को पर है। उन्होंने कहा कि निरकुंश सरकार के इस अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर कर दिए है, जिससे किसानों का भविष्य खतरे में है।

देश जब आजाद हुआ था तब देश मे अन्न बाहर से आयात किया जाता था। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1965 में एपीएमसी एक्ट के तहत मण्डिया बनाई गई। जिससे किसान आत्मनिर्भर बना ओर हम देश से बाहर भी अन्न के निर्यात करने लगे। लेकिन अब सरकार ने इस बिल से मंडियों तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म कर दिया है।

आज इस काले कानून को लेकर सरकार किसानों के हित पूंजीपतियों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सरकार अम्बानी, अडानी ओर रिलायंस चला रही है। सभी सार्वजनिक उपक्रमो को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है।

इस बिल के खिलाफ 2 अक्टूबर को पूरे देश मे ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे व 10 को किसानों का सम्मेलन किया जाएगा। जिससे सरकार को इस काले कानून को वापिस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश जल जीवन मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्यः मुख्यमंत्री

Mon Sep 28 , 2020
प्रदेश में 1,61,102 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल उपलब्ध शिमला टाइम प्रदेश के प्रत्येक घर में जुलाई, 2022 तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन कार्यान्वित किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम […]

You May Like

Breaking News