सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला के नेरवा में 20 बिस्वा भूमि में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 2185 पौधे नष्ट

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नेरवा /शिमला
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना नेरवा की टीम ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को पुलिस थाना नेरवा की टीम गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान ग्राम डोखरा के समीप एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया। मौके पर करीब 20 बिस्वा भूमि में कुल 2185 अफीम के पौधे पाए गए।


पुलिस टीम ने नियमानुसार 10 पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया, जबकि शेष 2175 पौधों को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना नेरवा में अभियोग संख्या 23/2026, दिनांक 22.05.2026, अधीन धारा 18 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को भूमि की डिमार्केशन हेतु आवेदन भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भूमि स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

तारा देवी मंदिर से लौट रहे बिलासपुर के दंपति की सड़क हादसे में मौत, बेटा और एक अन्य घायल

Mon May 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिलासपुर निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार तारा देवी मंदिर में जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान शिमला के बड़ागांव क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब […]

You May Like

Breaking News