IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अटल टनल ने सिर्फ जाने का नहीं लौट के आने का भी रास्ता साफ कर दिया: प्रधानमंत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अटल टनल का लोकार्पण करने के बाद लाहुल स्पीति के सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहुली बोली में टनल के उदघाटन की बधाई दी। उन्होंने लाहुल में बिताए दिनों को याद किया जब वह यहां के प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सारी दिक्कतों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भी परिचित थे। लोगों की तकलीफें करने के लिए ही जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी साल 2000 में केलांग आये थे तो उन्होंने टनल की घोषणा की थी। अटल टनल के बनने से लाहुल के लोगों के लिए नई सुबह हुई है। पांगी के लोगों का जीवन भी बदलेगा। इस क्षेत्र के निवासियो ने कभी कल्पना भी नहीं कि होगी कि कभी ऐसा अवसर भी आएगा। अटल टनल के बनने से हर वर्ग के लोगों को लाभ होगा। किसान भी जिससे अछूते नहीं हैं। चन्द्रमुखी आलू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका स्वाद मैंने भी चखा है।इस आलू को भी अब नए खरीददार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लाहुल की बहुत सी जड़ी बूटियां देश की पहचान बन सकती है। अटल टनल ने सिर्फ जाने के नहीं लौट के आने का भी रास्ता साफ कर दिया। ऐसे में अब बच्चों की पढ़ाई करने के लिए पलायन की आवश्यकता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए ताबो मठ, चन्द्रताल जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा। पर्यटन कारोबार बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। अटल टनल केंद्र के उस संकल्प का भी हिस्सा है जिसमें देश के हर व्यक्ति तक विकास का हिस्सा पहुंचना चाहिए। अब योजनाएं वोट देख कर नहीं बल्कि ये सोच कर बनती है कि कोई योजना से छूट न जाये। भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं देने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

वैश्विक महामारी कोरोना से सतर्क रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान लोगों से वैश्विक महामारी से सतर्क रहने व खुद को सुरक्षित रखने की भी अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर नगर परिषद के वार्ड आरक्षित, जानें कौन सा वार्ड किस श्रेणी में होगा

Sat Oct 3 , 2020
शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर हिमाचल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रामपुर बुशहर नगर परिषद के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शनिवार को शिमला के बचत भवन में डीसी शिमला अमित कश्यप के निर्देशानुसार A.D.M .शिमला .law and order प्रभा राजीव के मार्गदर्शन में नियमानुसार पूरी प्रक्रिया […]

You May Like

Breaking News