IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

एसजेवीएन में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन 27 अक्‍तूबर से 02 नवम्‍बर तक सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मना रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का थीम \’\’सतर्क भारत, समृद्ध भारत\’\’ है।

भ्रष्‍टाचार के विरूद्ध लड़ाई में एक जिम्‍मेदार संगठन होने की प्रतिबद्धता के साथ और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को प्रोत्‍साहित करते हुए अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने सभी कर्मचारियों को सत्‍यनिष्‍ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक(कार्मिक), गीता कपूर, निदेशक(विद्युत), सुशील शर्मा सहित एसजेवीएन के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों उपस्थित थे।

\"\"

इस अवसर पर नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन का प्रत्‍येक कर्मचारी ईमानदारी एवं सत्‍यनिष्‍ठा के उच्‍चतम मानकों को बनाए रखने तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और विधि के नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों को ध्‍यान में रखते हुए, कारपोरेट मुख्‍यालय, शिमला में पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम के माध्‍यम से शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, एसजेवीएन के विभिन्‍न कार्यालयों तथा परियोजना स्‍थलों में कर्मचारियों को सत्‍यनिष्‍ठा की शपथ दिलाई गई।

इस सप्‍ताह के दौरान, एक सतर्क एवं समृद्ध भारत बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से एसजेवीएन की सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा ना‍गरिकों के लिए क्विज, नारा लेखन, पोस्‍टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्‍न इन हाऊस और आऊटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- 3 MC, 8 नवम्बर से जनमंच, बिना पेपर छात्र प्रमोट तो SMC को एक्सटेंशन

Tue Oct 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में मण्डी, सोलन और पालमपुर की नगर परिषदों को इनके आस-पास के क्षेत्रों सहित नगर निगम में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। छह नई नगर पंचायतों के गठन का भी निर्णय लिया गया है […]

You May Like

Breaking News