IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CU पर हमेशा भाजपा ने की राजनीति, अब वाकयुद्ध से \’डबल इंजन\’ की खुल गई पोल- वीरभद्र सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा के वाक्युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि असल मे भाजपा शुरू से ही इस विश्वविद्यालय पर अपनी राजनीति करती आई है और यही कारण है कि आज भी इनकी खींचतान में यह राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया है।

\"\"


वीरभद्र सिंह ने कहा है कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2007 में इस विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया था परंतु केंद्र में सरकार के बदलते ही इसे एनडीए सरकार द्वारा लंबित कर दिया था और यह सब उनके सासंदो के आपसी मतभेद का ही नतीजा था,जिस पर आज दिन तक भी कार्य शुरू नही हो सका है।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी दी गई थी।इसका मुख्य भाग धर्मशाला में प्रस्तावित था।उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वम् इसके निर्माण स्थल का भी दौरा कर उपयुक्त स्थलों का चयन तक किया था।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब जबकि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी तो अब इसका निर्माण क्यों लटका है।डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पूरी पोल खुल चुकी है।यह दोनों सरकारें अलग अलग रास्तों पर चली है,दोनों में तालमेल की भारी कमी नज़र आती है।उन्होंने कहा है कि कोई रोटी को टोटी बोले या कुछ और पर उन्हें प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए न की रोड़े अटकाने की कोई कोशिश करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगरोटा में लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग कर रहा 515 करोड़ रुपये की योजनाएं कार्यान्वित : मुख्यमंत्री

Fri Nov 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगड़ामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले नौ माह के दौरान देश की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आपात स्थिति का दक्षता से प्रबन्धन किया और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि पर्यटन […]

You May Like

Breaking News