हिमाचल विधानसभा में राज्यपाल बजट अभिभाषण पर चर्चा- एक भी अधिकारी मौजूद नहीं विपक्ष बोला- ‘फिर सत्र भी वर्चुअली चलाओ’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज दोपहर बार सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत डॉ राजीव बिंदल ने की। चर्चा शुरू हुए 5 मिनट हुए थे तो नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पॉइंट ऑफ आर्डर में विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि आखिर सदन की अधिकारी दीर्घा में एक भी अधिकारी मौजूद क्यों नहीं है।

इस पर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में सदन के नेता केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से जवाब देने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि अधिकारी लायब्रेरी में स्क्रीन पर चर्चा देख सुन रहे हैं और नोट कर रहे हैं।

इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मौके पर भी यदि सदन में अधिकारी मौजूद नहीं तो फिर सत्र को भी वर्चुअल चलाएं हमें यहां बैठने की भी क्या जरूरत है। इस तंज के बाद सब चुप और फिर से चर्चा शुरू हो गई वह भी बिना अधिकारियों की मौजूदगी में।

Share from A4appleNews:

Next Post

सावधान- बर्फबारी व वर्षा के चलते ऊंचे स्थानों की ओर न जाए पर्यटक और स्थानीय लोग, DC कुल्लू ने जारी की एडवाइजरी

Thu Feb 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू जिला में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों तथा सैलानियों को ऊंचे क्षेत्रों की ओर रूख न करने की अपील की है। उपायुक्त का कहना है कि स्थानीय लोग और सैलानी […]

You May Like

Breaking News