झाखड़ी में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव, 21 दिसम्बर तक सील, ढाबा, सब्जी व सैलून कर्मी आये पॉजिटिव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

प्रशासन ने एहतियातन झाखडी बाजार व समूचे कस्बे को को 21 दिसम्बर सुबह 6 बजे तक के लिए कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। इस बाबत एसडीएम रामपुर बुशहर की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है और किसी को भी बाहर निकलने कीमनाही कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने 14 12 2020 को झाखडी में 52 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए थे! जिनकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को आई। जिसमें कि 10 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए ! इनमें से 5 लोग ऐसे हैं जो झाखड़ी में ढाबा चलाते हैं।

एक व्यक्ति की सब्जी की दुकान है तथा एक हेयरड्रेसर है !इसलिए प्रशासन ने करोना के सामुदायिक एसडीएम रामपुर बुशहर सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए बीएमओ रामपुर के सुझाव के अनुसार झाकड़ी को सोमवार सुबह 6:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है आवश्यक वस्तु के लिए प्रशासन ने कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है जो कि घर घर जाकर अपनी सेवा देंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने वाकटनाघाट में पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी उत्कृष्ट केन्द्र की आधारशिला रखीं

Thu Dec 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, सोलन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला सोलन के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावसा में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों को बेहतर व […]

You May Like

Breaking News