IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मानव कल्याण सेवा समिति ने शिमला में पियर एडुकेटरों को नशा रोकनें के लिए किया प्रशिक्षित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 को रोटरी क्लब माल रोड शिमला में संस्था द्वारा
पियर एडुकेटर की एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।


कार्यशाला में 25 किशोरों ने नशे से सबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की ।
मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत आने वाले सभी 34 वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे जुड़े किशोरों को आज एक दिवस की ट्रेनिंग कार्यशाला की जा रही है।

सीपीएलआई के ट्रेनिंग मैन्युअल के अनुसार किस प्रकार किशोर पियर एडुकेटर अपने आयु के किशोरों से नशा रोकनें सम्बंधित वार्तालाप करें व कैसे जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी शिमला केवल राम चौहान व तहसील कल्याण अधिकारी शिमला शहरी सुरेंद्र भीमटा व मानव कल्याण समिति चौपाल के निदेशक केशव राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
जिला कल्याण अधिकारी शिमला केवल राम चौहान ने संस्थान के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शहरों के अंदर जागरूकता कार्यक्रम करवाना भी अपने आप में चुनौती है।

यहाँ लोगो को एक जगह इकट्ठा करना ही कठिन काम है संस्था ने जो पिछले दो माह से कार्य किया है वह संतोषजनक है व मुझे आशा है कि सभी के प्रयासों से हम अपने मिशन में सफल होंगे । उन्होंने किशोरों को नशा न करनें की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर बोलते हुए निदेशक केशव राम ने संस्था के अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी सांझा की व युवाओ को नशे के खिलाफ बढ़ चढ़ कर आगे आने का आवाहन किया ।

CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने
किशोरों को नशे की लत के पीछे का विज्ञान ( साइंस ऑफ एडिक्शन) पर किशोरों को जानकारी दी और बताया कि किस तरह हम नशे की बीमारी से किशोरों को बचा सकतें हैं।
कौन से ऐसे फेक्टर हैं जिस से हम ये पता कर सकते की कौन सा बच्चा नशे की आदत का शिकार हो सकता है और अभिभावकों को अपने बच्चे के पालन पौषण में कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि उनके बच्चे के नशे में पड़ने की संभावना कम की जा सके ।
इस अवसर पर , सदस्य कौशल्या देवी , संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व श्रीमती नीलम चौहान उपस्तिथ रहे ।

यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी ।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा को "धनबल" का "घमंड", जनता देगी जवाब- अनिरुद्ध सिंह 

Sun Apr 7 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा को धन-बल का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है और भाजपा नेताओं के अहंकार को प्रदेश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि धन-बल के ज़रिए भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश सरकार को अस्थिर […]

You May Like

Breaking News