IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सभी विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे : अविनाश राय खन्ना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन ने आज पीटरहॉफ में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक की उन्होंने सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर विस्तृत चर्चा भी की।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना बताया कि प्रदेश सरकार के 3 वर्ष बेहतरीन रहे हैं और जिस प्रकार से जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कार्य किया है उसे प्रदेश की जनता खुश है।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार अपना एक रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में आई है उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक अपना अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर अपनी विधानसभा में जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन मिशन रिपीट 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है और धरातल पर इसको लेकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी का दो दिवसीय दौरा हिमाचल प्रदेश में सफल रहा, अविनाश राय खन्ना एवं संजय टंडन ने समस्त पदाधिकारियों , मंत्रियों एवं विभिन्न मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
जिस प्रकार से प्रभारी एवं सह प्रभारी का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश को मिला है प्रदेश संगठन और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने पौंग बांध में और खेल गतिविधियां आरंभ करने के निर्देश दिए

Mon Dec 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां पौंग क्षेत्र विकास बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यहां पैराग्लाइडिंग, पैरा सैलिंग, वाटर स्कूटर, केयाकिंग, स्पीड बोट, क्रूज बोट, वाटर जोर्बिंग बाॅल्स, हाउस बोट, शिकारा, फ्लोटिंग जैट्टी और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जैसी खेल गतिविधियां आरम्भ करने के […]

You May Like

Breaking News