IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर को सता रहा मातृ शक्ति के “श्राप” का डर- जगत नेगी

एप्पल न्यूज, शिमला

इंदिरा गांधी महिला सुख सम्मान निधि योजना को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार आमने-सामने नजर आ रही है।

कांग्रेस सरकार बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिलाओं के श्राप से डरकर अब कह रहे हैं कि उन्होंने इस योजना को रुकवाने का काम नहीं किया है।

जगत नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा योजना को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पूरे दलबल के साथ राज्य चुनाव अधिकारी के पास जाकर इस योजना को बंद करने का आग्रह किया।

नेगी ने भाजपा द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा द्वारा दिए ज्ञापन की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि भाजपा ने इसे रुकवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हुए।

उन्होंने कहा कि यह योजना आदर्श आचार संहिता से पहले शुरू हो गई थी। जिसे चुनाव आयोग ने माना है और पात्र महिलाएं अब इसके लिए आवेदन कर सकती है।

जगत नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर को मातृ शक्ति के श्राप का डर लग रहा है और कह रहे हैं कि बीजेपी ने योजना को रूकवाने का काम नही किया है।

वन्ही जगत नेगी ने कहा कि बीजेपी और खासकर पीएम मोदी ने राजनीति का जो स्तर बना दिया है वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दो से जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम झूठ बोल रहे हैं। विरासत टैक्स को लेकर झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ने बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद संपति कर बंद किया जिससे देश को नुकसान हुआ। अदानी, अंबानी को इस टैक्स से छूट देने के लिए यह किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में निर्वाचन विभाग में प्राप्त हुईं 813 शिकायतें, 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा

Sun Apr 28 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 16 मार्च, 2024 को आम चुनावों की घोषणा और राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरान्त निर्वाचन विभाग को 813 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला सम्पर्क केंद्रों पर टोल फ्री नंबर 1800-332-1950 […]

You May Like

Breaking News