कुल्लू में हिमस्खलन की चेतावनी, बुधवार 5 बजे तक खतरा होने पर 1077 पर कॉल करें

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

कुल्लू पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि सासे ने ज़िला कुल्लू में आज शाम से अगले दिन बुधवार शाम 5 बज़े तक हिमस्खलन की चेतावनी बुलेटिन जारी किया गया है। हिमस्खलन से सभी लोगों को सचेत किया जाता है तथा स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को अधिक ऊंचाई एवं बर्फीले क्षेत्रों में ना जाने की हिदायत दी जाती है।

यह जानलेवा हो सकता है। इस दौरान आपातकालीन स्थिति के अलावा ,अटल टनल से मूवमेंट प्रतिबंधित है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन भी सासे द्वारा इसी तरह की चेतावनी दी गई थी।किसी भी आपातकालीन स्थिति होने पर 1077 में सूचित करें। 

Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल के मशडह गांव में 3 मकान जलकर ख़ाक, लाखों का नुकसान

Wed Feb 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, चौपाल चौपाल तहसील की ग्राम पंचायत मशडह के गांव मे आग लगने से तीन मकान जल कर राख हो गये है । यह तीन मकान सगे भाइयों के बताए जा रहे हैं। यह मकान तीन भाइयों बुद्वि सिंह, आत्मा राम हथटा, किरपा राम का है।जानकारी के अनुसार पहले […]

You May Like

Breaking News