IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर क्षेत्र के भाजपा समर्थित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास और जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो अभी तक किन्हीं कारणों से विकास के मामले में पीछे रह गए थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां सम्वाद कक्ष में जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों, प्रधानों और उप-प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने राज्य की आर्थिकी पर विपरीत प्रभाव डाला है लेकिन प्रदेश सरकार ने इस संकट के समय में भी प्रदेश के विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखा है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 3500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने कहा कि रामपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गई हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वर्तमान सरकार को भरपूर सहयोग दिया है जो हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत रामस्वरूप शर्मा के निधन से मंडी विधानसभा क्षेत्र और रामपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरा सहयोग दिया था।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रामपुर क्षेत्र के 15 प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इनमें प्रधान अमृत मेहता, निशा देवी, संतोष कुमार, निशा देवी और उप-प्रधान राजेश्वर कायथ, कमलेश और पदम दास तथा वार्ड सदस्य गोपी चंद, रोशन, कपिल, राजेन्द्र, प्रोमिला, सुनीता और बीडीसी सदस्य मंगत राम, टीआर आजाद आदि शामिल हैं।

भाजपा मंडलाध्यक्ष भीमसेन ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए टिक्कर-खमाडी सड़क के शीघ्र निर्माण का आग्रह किया।

पूर्व मंत्री सिंघी राम, कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल, बीडीसी अध्यक्ष प्रीत मंगल और उपाध्यक्ष शमशेर सिंह खूंद भी इस अवसर पर उपस्थिति थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर्स ने की सरकार से टोकन टैक्स माफ़ करने की मांग, दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu Mar 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला निजी बस ऑपरेटर्स को कोविड के कारण भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में निजी बस ऑपरेटर संघ ने  31 मार्च 2021 तक का टेक्स व टोकन टेक्स माफ करने की सरकार से मांग की है। हिमाचल प्रदेश निजी ऑपरेटर्स संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा […]

You May Like

Breaking News