file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में महिलाओं की भूमिका सराहनीय- डाॅ. साधना ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण समिति की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर ने ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 विषय पर आयोजित दो दिवसीय आॅनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के 81 विकास खंडों के 81 मास्टर ट्रेनर्ज को कोविड-19 से बचाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि कोई भी कार्य महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्ज विकास खंडों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आॅनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के विरूद्ध लड़ाई में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हंै। उन्होंने कहा कि जो कोविड मरीज स्वस्थ हो गए हैं, उनके साथ सामाजिक भेदभाव बिलकुल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुलकर इस महामारी के विरूद्ध लड़ाई जीतेंगे और आगे बढ़ेंगे।
डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की एक लाख 50 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सोसायटी शीघ्र ही बच्चों में कोविड के प्रभाव पर भी प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ललित जैन ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश के सभी जिला और विकास खंडों में कोरोना महामारी के विरूद्ध प्रभावी लड़ाई  के लिए सशक्त प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिरक्षा निर्माण, स्वास्थ्य अनुरूप व्यवहार तथा माइल्ड कोविड होम केयर विषय पर प्रशिक्षण सहित प्रदेश के सभी 81 खंडों में लगभग 12 हजार संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है। यह रिसोर्स पर्सन ग्रामीण स्तर पर जनता को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित लगभग 25 हजार स्वयं सहायता समूहों की लगभग 2.5 लाख महिलाएं पंचायती राज संस्थाआंे व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कोविड-19 से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
रेडक्राॅस सोसायटी की कार्यकारिणी सदस्या रजनी खाची ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश भारद्वाज के MC शिमला अधिकारियों को निर्देश- भवनों के नक्शों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया में एक बार में ही करवाए सभी आपत्तियों बारे अवगत

Wed Jun 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यहां नगर निगम शिमला के अधिकारियांे के साथ निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को भवनों के नक्शों […]

You May Like

Breaking News