file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

पाराशर द्वारा मुख्यमंत्री को ‘‘कस्तूरी“ पुस्तक भेंट

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

2020-वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नूरपुर में अपनी हाल ही में प्रकाशित काव्य पुस्तक ‘‘कस्तूरी“ भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके अलावा अपनी दो अन्य पुस्तकें, जिनमें एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता कहानी संग्रह ‘‘मैं जीना सिखाता हूॅं“ और काव्य संग्रह ‘‘मौन की अभिव्यक्ति“ शामिल हैं, भी भेंट की।

\"\"

जय राम ठाकुर ने अजय पाराशर को उनकी नवीनतम पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से प्रदेश के साहित्य को और समृद्ध बनाने में सहायता मिलेगी। साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्यकारों के प्रयास लोगों को समाज की तमाम गतिविधियों और दशाओं से अवगत कराते हैं। साहित्य हमें विभिन्न देशों और काल से रू-ब-रू करवाता है।

इस अवसर पर अजय पाराशर ने बताया कि वह आजकल ड्रग्स प्रभावित व्यक्तियों और पौंग बाॅंध विस्थापितों की व्यथाओं पर आधारित कहानियों पर काम कर रहें हैं। यह दोनों पुस्तकें के इस साल के अंत तक प्रकाशित होने की सम्भावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांस्टेबल सीटीएस के पर्सनेलिटी टेस्ट 24 से 27फरवरी तक

Fri Feb 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि संचार एवं तकनीकी सेवा निदेशालय में कांस्टेबल सीटीएस के पर्सनेलिटी टेस्ट24 से 27 फरवरी, 2020 तक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा शिमला के निगम विहार में आईजी पुलिस के कार्यालय में प्रातः 9 बजे आरंभ होगी। इस संदर्भ में […]

You May Like

Breaking News