पांवटा साहिब में पुलिस ने गश्त के दौरान बरामद की 13500 मिली देसी शराब, मामला दर्ज

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब ( डॉ. प्रखर गुप्ता )

पांवटा साहिब के रैनबैक्सी चौंक पर पुलिस की गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 13500 मि0ली0 देसी शराब बरामद करने का मामला सामने आया है !
सूत्रों के मुताविक आज दोपहर लगभग 1.30 बजे पांवटा साहिब की पुलिस टीम जब गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौंक पर मौजूद थी, तो एक व्यक्ति अपनी पीठ पर एक सफेद रंग का बोरा उठाकर बद्रीपुर की ओर से आ रहा था पुलिस टीम को मौके पर देख कर वह व्यक्ति वापिस मुड़ गया, जिस पर सन्देह होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रोका और उसका बोरा चैक किया तो चैक करने पर बोरा के अन्दर 13500 मि0ली0 देसी शराब वोतलों में वरामद हुई !

\"\"

पुलिस की छानबीन में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र सिया राम निवासी गांव केदारपुर तहसील व थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर बताया तथा इतनी भारी मात्रा में देसी शराब रखने और ले जाने बारे कोई परमिट मौके पर पेश नहीं कर सका। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में HP EXCISE ACT के अन्तर्गत मामला दर्ज करके जांच की जा रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दयानन्द पब्लिक स्कूल ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

Mon Jun 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला तंबाकू एक मीठा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है और इससे कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती है। इन्हीं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल ,द मॉल, शिमला के विद्यार्थियों ने अपनी संदेशवाहक कलाकृतियों के द्वारा […]

You May Like

Breaking News