मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया, हिमाचलवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में आध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया, जिनमें प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी रही। इसके अतिरिक्त, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं।

उन्होंने कहा कि दैवीय शक्ति के आशीर्वाद से और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर तथा ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब मिलेगा 3 सालों में किए नीतिगत फैसलों का लाभ, युवाओं के लिए खुलेंगे रोज़गार के अवसर, नशा तस्करों पर होगी सख्ती- सुक्खू

Fri Jan 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलानए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीन साल पहले उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन की सोच के साथ सत्ता में […]

You May Like

Breaking News