दयानन्द पब्लिक स्कूल ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

तंबाकू एक मीठा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है और इससे कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती है। इन्हीं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल ,द मॉल, शिमला के विद्यार्थियों ने अपनी संदेशवाहक कलाकृतियों के द्वारा अपने विचार अभिव्यक्त किए तथा समाज को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया ।

\"\"


घर पर सुरक्षित रहते हुए उन्होंने अपने जागरूक संदेश अपने कक्षा के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में प्रदर्शित किए ।इन सभी संदेशों का उद्देश्य लोगों को तंबाकू चबाने से उत्पन्न बीमारियों के बारे में जागरूक बनाना था।जिसमें सोनिया, मानसी,सलोनी,नीहारिका, आकर्षिता,जसलीन कौर,इशिता डोगरा, सूरज ठाकुर, हितेश नेगी,पलक,आदि बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किये।

\"\"


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जनता से तंबाकू से बचाव की अपील की। इस वर्ष का थीम है \’फेफड़ों पर तंबाकू का खतरा\’ ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की बेटी खुशी ठाकुर की पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में होगी धमाकेदार एंट्री

Mon Jun 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला खुशी ठाकुर जो आज किसी तारीफ की मोहताज नहीं है, अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर मुंबई में अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी है ! हिमाचल की इस बेटी को बॉलीवुड में \”वॉइस ऑफ वैलीज\” के नाम से जाना जाता है ! खुशी […]

You May Like

Breaking News