IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में 10 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं की लोकार्पित, बोले- रामपुर में 129 करोड़ से 102 परियोजनाएं की जा रही तैयार 

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर बुशहर प्रवास के दौरान रामपुर बुशहर में लगभग 10 करोड़  रूपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। 

उन्होंने सोबली देवनगर की करीब 3 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया जिससे 7 गांवों के लगभग 2646 लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार, उन्होंने सराहन डीविजन की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओ के सुदृढ़ीकरण की 1 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत की योजना का भी उद्घाटन किया।

इस पेयजल योजना से 15 गांवों की करीब 1394 आबादी लाभांवित होगी। इसके साथ ही उन्होंने रामपुर डीवजन की 1 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओ के सुदृढ़ीकरण की योजनाओं  का भी उद्घाटन किया।

इस पेयजल योजना से 5 गांवो की 1859 आबादी लाभांवित होगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में पानी की समस्याओं से निजात मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम पंचायत किन्नू की करीब 2 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्रेविटी जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया जिससे 6 के गांवों के लगभग 1743 लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। 

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एडीएम रामपुर निशांत तोमर,नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी, मुख्य जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भालूनी व बिमला, अभियंता जल शक्ति विभाग जोगिंदर चौहान, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति रसबीर नेगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर मेला मैदान में लवी मेला के तहत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

रामपुर में 129 करोड़ से 102 परियोजनाएं की जा रही तैयार 

इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर में जल शक्ति विभाग की 129 करोड़ रूपए की 102 परियोजनाएं तैयार कर रहा है जिसमे एक परियोजना 18 करोड़ रूपए की है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कुछ अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 नवंबर 2024 को करेंगे। 

एचआरटीसी का प्रयास लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी अपने 50वां स्थापन वर्ष मना रहा है और निगम का प्रयास लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने का है। 

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग 327 करोड़ रुपय की लागत से इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहे है। इसके अतिरिक्त, विभाग वॉल्वो बसों का सारा फ्लीट भी बदलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 250 डीजल की नई बसें और टेम्पो ट्रैवलर भी लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने हाल ही में 250 ऑटो पेरेभी जारी किये हैं और 175 प्राइवेट रूट की भी स्वीकृति दी है।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशन दोनों समय पर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम जल्द ही 9 करोड़ रूपए का मेडिकल बकाया अपने कर्मियों को देने जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, लगभग 100 करोड़ रूपए का नाईट अलाउंस भी कर्मियों को 2 हिस्सों में दिया जायेगा जिसमे 50 करोड़ रुपए की अदाएगी इसी वर्ष कर दी जाएगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने बदले 3 HAS और 3 HPSS अधिकारी

Tue Nov 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल क्यो हुए 3 HAS और 3 HPSS अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी की हैं। पढ़ें अधिसूचना इसी तरह

You May Like

Breaking News